06 June, 2026 (Saturday)

वन विभाग की टीम ने पकड़ा कोबरा

(सिद्धार्थनगर )। मुख्यालय के उसका रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल कैंपस में बुधवार को वन विभाग की टीम ने एक कोबरा को पकड़ा।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन के निर्देश पर स्नेक कैचिंग किट द्वारा  वन दरोगा निखिल श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने स्नेक कैचिंग स्टिक की मदद से कोबरा को जिंदा पकड़ा। उसके बाद कोबरा को प्राकृतिक स्थल रोमापार जंगल में नदी के किनारे छोड़ दिया गया। इस सफलता पर डीएफओ आकाश दीप बधावन ने टीम को बधाई दिया। कोबरा पकड़ने वाली टीम में देवेश मिश्र, मोहम्मद वारिस, वैभव श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *