कृतिका दाँत के अस्पताल पर विशेषज्ञों द्वारा होगा इलाज : डॉ० एसके पटेल
(सिद्धार्थनगर ) बढनी ब्लाक रोड पर स्थित कृतिका दाँत का अस्पताल का उदघाटन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बढनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ एसके पटेल व डॉ॰ बीके सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था व चिकित्सकों की टीम को देखकर उन्होंने बताया कि जिले में यह दाँत का अस्पताल अपने आप में एक विशेष स्थान रखता है क्योंकि दाँतों के गम्भीर इलाज के लिए हमें गोरखपुर , लखनऊ , दिल्ली जैसे महानगरों में जाना पड़ता था लेकिन बढ़नी जैसे छोटे कस्बे में एमडीएस स्तर के चिकित्सकों द्वारा दाँत का अस्पताल खोलकर
दाँतो में होने वाली गम्भीर बीमारियों का इलाज संभव है। इस क्षेत्र के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
अस्पताल के संचालक एमडीएस डॉ॰ अनुराग तिवारी एवं डॉ॰ श्वेता शुक्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि अपने अस्पताल की विशेषता के बारे में बताया कि टेढ़े मेढ़े दाँतो , कॉस्मेटिक फिलिंग , इम्पलाण्ट , दाँतों को सरल विधि द्वारा निकालना , डेन्टल एक्सरे , दाँतों के नस सहित मुख रोगो से सम्बंधित सभी बीमारियों का इलाज विशेषज्ञो की टीम द्वारा गारण्टी के साथ किया जायेगा।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नर्वदेश्वर शुक्ल , डॉ॰ अनवारुल हक , पूर्व चेयरमैन रामनरेश उपाध्याय , पूर्व शिक्षक करमहुसैन इदरीसी , पूर्व शिक्षक रामचन्द्र शुक्ल , आर के शुक्ल , जफ्फू , चिक्कू , जय शंकर दूबे , करमहुसैन इदरीसी , पिन्टू पाठक , प्रधान विजय प्रकाश पाण्डेय , गोलू चौधरी , इश्तियाक चौधरी , पंकज जायसवाल , शनि उपाध्याय सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
