विपरीत परिस्थितियों में सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनता के अनुरूप: अनूप गुप्ता
कुशीनगर। कोरोना महामारी का एक भयावह काल खण्ड गुजरा है। जिसे पूरी दुनिया जूझ चुकी है। विकाशील देशों की श्रेणी कहे जाने वाले देश भी इस काल खंड में धराशाही हो गए थे। भारत के पास कोरोना महामारी के काल से लड़ने का एक जस्बा था। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी, जिस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता को दिशा निर्देश देने का कार्य किया।
उक्त बातें शनिवार को बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के मजेठीया हाल में आयोजित “लोक कल्याणकारी ऐतिहासिक बजट पर जिला संगोष्ठी” को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप कुमार गुप्ता ने कही। श्री गुप्ता ने आगे कहा कि कोरोना काल मे भाजपा का एक एक कार्यकर्ता गाँव-गाँव व घर घर जाकर लोगो की सहायता करते थे। राहगीरों को चप्पल तक पहनाने का कार्य किया है। भाजपा ने समाज के हर व्यक्ति को साधने का कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि जिस समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमराई थी, उस समय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को खड़ा करने का कार्य हम सभी ने किया।लॉक डाउन व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। परिस्थितियां काफी गम्भीर थी, जिसका हम लोगो ने डटकर मुकाबला किया। विपरीत परिस्थितियों में सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनता के अनुरूप है। आज कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। उन्होंंने आगेे कहा कि कोरोना काल के समय मे जो बजट आया है। हम सभी को इस बजट को लेकर प्रधानमंत्री जी को बधाई देनी चाहिए। विपक्ष पर तंज कसते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि कुछ लोग बजट को लेकर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे है। उन्हें पहचानने व बताने की जरूरत है। बजट जनता के मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पेस किया है, जो ऐतिहासिक है।इस क्रम में कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा पवन केडिया, फाजिलनगर गंगासिह कुशवाहा, कॉपरेटिव चेयरमैन ललन मिश्र, संतराज यादव, जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा आदि ने भी अपने विचार रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र व संचालन जिला संगठन मंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया। इससे पूर्व विधायक व जिला पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, ब्लाक प्रमुख शशांक दुबे, विजय शुल्क, चन्द्रप्रभा पाण्डेय, मदनगोबिंद राव, मार्कण्डेय शाही, दिवेन्दू मणि त्रिपाठी, अवधेश प्रताप सिह सहित जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
