एईएस,जेई एवं कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव की दी गयी जानकारी
कुशीनगर । एईएस,जेई एवं कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए शिक्षकों का एक दिवसीय कार्यशाला बीआरसी तमकुही में शनिवार को सम्पन्न हुआ।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज के डा राकेश कुमार गुप्ता ने दिमागी बुखार के कारण,बुखार होने पर क्या करें,क्या न करें पर जानकारी देते हुए कहा कि दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवायें,तेज बुखार होने पर पानी से शरीर को पोछें,मच्छर रोधी दवा का प्रयोग करें,पीने के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप का प्रयोग करें,पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें।शौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोयें,नाखूनों को काटते रहें।स्वास्थ्य निरीक्षक तमकुहीराज चन्द्रप्रकाश ने कहा कि जानकारी ही रोगों का बचाव है,शाम को पुरे कपड़े पहने,मच्छररोधी दवा का प्रयोग करें,हर हाल में स्वच्छ जल का ही प्रयोग करें।इस अवसर पर अमरनाथ यादव,शंभू यादव,देवेन्द्र ओझा,रामप्रकाश शर्मा,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ महामंत्री अंजनी सिंह,नारायण प्रसाद,अजय सिंह,राजू सिंह,मिनहाज अहमद,अनिता सिंह,कृपाशंकर चौधरी,अजय शर्मा,ज्ञानचंद तिवारी,संतोष राय,आरपी सिंह,नंदकिशोर प्रसाद,बिजली प्रसाद,हरिशंकर प्रसाद,घनश्याम प्रसाद,कृष्ण मुरारी पांडेय,शशिकांत पांडेय,बृजमोहन तिवारी,सुनील गौड़,कृष्णकुमार तिवारी,प्रदीप शुक्ला,सुरेन्द्र राय,विजय पांडेय,कबीर आलम,विनय कुशवाहा,गोरख राय,मोबिन अहमद,हारून रसीद,सज्जाद आलम,आनंद सिह,प्रशांत शर्मा,अजय कुमार,बबलू जायसवाल,राघवेन्द्र शाही,काशीनाथ चतुर्वेदी,बिभय यादव,ओमप्रकाश गुप्ता,श्रीराम यादव,रामप्यारे प्रसाद,सत्येन्द्र कुमार सिह,रमेश कुमार गुप्त,सहदेव प्रसाद,हेमलता गुप्ता,राम अशीष यादव,दीनानाथ , यशवंत कुमार आदि उपस्थित रहे।
