06 June, 2026 (Saturday)

तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का हुआ समापन।

तमकुहीराज,कुशीनगर। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय तमकुही रोड सेवरही में शनिवार को विगत तीन दिन से चल रहे वार्षिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन हुआ।
तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन विभिन्न प्रकार के खेलों के दर्ज़नो प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ पीके राय ने संयुक्त रुप से माँ सरस्वती के फोटो चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शाही ने अपने उद्धबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है।जीवन में शरीर की स्वस्थता के लिए खेल आवश्यक है।शिक्षा के साथ ही एक योग्य, परिपक्व विद्यार्थी देना ही एक शिक्षा के मन्दिर का उद्देश्य है।लगातार अभ्यास एवं निरन्तर प्रयास ही सफ़लता की कुंजी है।खेल कला सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रोजगार देते हैं, गांव में भी क्षमता और प्रतिभा है, बस उसे निखारने की जरूरत है।
वही विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉ पी के राय ने छात्र-छात्राओं को खेल में अनुशासन एवं सेवा भावना के लिए एकजुटता पर जोर दिया। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।ज्ञान के लिए पढ़ाई करो डिग्री के लिए नही।विद्या विद्यालय के बाद फ़िर कोई कार्य हो। तमाम विषम परिस्थितियों से जूझते हुए आज यह महाविद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होने छात्रों से  खेलने और खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती। शैक्षिक वातावरण तब बनेगा जब शिक्षक भी पढ़ेंगे। खूब पढ़े, कस के पढ़े, झूम कर पढ़े,और अनुशासन में रहें।
इसके पूर्व प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र उर्फ़ राजू राय एवं प्रबन्धक अनुप राय ने संयुक्त रूप से अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं बैच लगा कर अतिथियों का सम्मान किया।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की पत्रिका कल्याणी का विमोचन/लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में एपीएन चैनल के मैनेजिंग एडिटर विनय राय,गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र राय, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह आदि रहे।
उक्त समारोह के क्रीड़ा प्रभारी डॉ अनिल कुमार एवं डॉ मिथिलेश पाण्डेय तथा सांस्कृतिक प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह रहे।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ दिनेश श्रीवास्तव एवं ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ विवेक पाण्डेय ने किया। उपस्थित लोगों में एसडीएम ए आर फारूखी, प्रवक्ता डॉ चंद्रप्रभा मिश्रा, सभासद ब्रजभूषण मिश्रा उर्फ बड़का बाबू , सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश राय, महिमा राय, सुरेंद्र राय, जेके सिंह,अंबुजेश शुक्ला,अभिषेक राय,अवनीश कुमार, अजय शाही, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल एवं प्रबन्ध समिति के सदस्यों में सुनिल मिश्रा, संजय शुक्ला, अजय राय, अवधेश राय, कन्हैयासिंह,वीरेंद्र यादव एवं छात्र संघ के पूर्व एवं निवर्तमान पदाधिकरियो सहित तमाम छात्र-छात्राए मौजूद रहें।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *