फाइनल में कोलकाता को 4 -3 से हरा नेपाल की टीम बनी विजेता खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ होता है- नंदकिशोर
कुशीनगर! जिले के सीमावर्ती तरयासुजान थाना क्षेत्र के नेहरू इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में रामराज स्पोर्टिंग क्लब द्वारा कराए जा रहे अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आखिरी दिन फाइनल मुकाबले में कोलकाता (बंगाल) को ट्राइबेकर में 4- 3 से हरा काठमांडू (नेपाल) की टीम चार तीन से विजयी रही. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पं नंदकिशोर मिश्र ने फीता काट कर किया.इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल तन और मन दोनों को ताजगी देता है इसलिए हमारे शरीर के लिए खेल आवश्यक है, तरयासुजान जैसे जगह पर ऐसा आयोजन काबिले तारीफ है.विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान आशुतोष राय रहे.इस दौरान चेयरमैन संजय ओझा, एच पी गैस के मालिक विजय पांडेय, संजय राय एड, बदरूद्दीन अहमद, संतु ओझा, धरमेन्द यादव,सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय,छात्रसंघ अध्यक्ष विकास पांडेय जितेंद्र यादव,राजेश सिंह,इं वसीम अहमद, टुनटुन शाही, शिवम श्रीवास्तव सहित परफ्फुलन प्रसाद, संतोष पांडेय,प्रदीप चौरसिया,बिरेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे.
