सहारा बैंक के जमाकर्ताओं ने भुगतान के लिए पीएम को भेजा पत्र
(सिद्धार्थनगर )। सहारा इंडिया के जमाकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सहारा बैंक में जमा किये गए धनराशि का भुगतान कराये जाने की मांग किया है।
प्रधानमंत्री को सबोधित दिए ज्ञापन में सहारा बैंक में जमाकर्ताओं ने लिखा है कि सहारा इंडिया परिवार देश की पहली ऐसी संस्था है, जिसके द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति को बचत करने का मार्ग प्रशस्त किया है,और यह क्रम 1978 से निरन्तर जारी है।जमाकर्ताओं ने इस बात का भी जिक्र किया है कि सहारा परिवार से 12 लाख कार्यकर्ताओ के 60 लाख परिवार का जीवकोपार्जन चल रहा है।सहारा इंडिया परिवार के हम सभी जमाकर्ताओं की छोटी छोटी पूजी का लभगग 22 हजार करोड़ सेबी सहारा के खाते में पड़ा हुआ है।जिससे यहाँ के कार्यलय में समय से आम जन को भुगतान नही हो पा रहा है।जमाकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से मांग किया है कि वह सेबी के खाते में जमा कर्ताओ का फसा हुआ 22 हजार करोड़ को सहारा इंडिया परिवार को वापस करने का निर्देश दे,जिससे जमा कर्ताओ का पैसा वापस मिल सके। प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में घरभरन,महाबली,अंकुर चैधरी, कमला प्रसाद,पप्पू जायसवाल, नरसिंह पाल, ओम शिवा, राजू जायसवाल, हरीश चन्द्र, राम मोहन, सिद्धार्थ गौतम, राम चंद्र, वेद प्रकाश सहित सैकड़ों जमाकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
