कोविड 19 वैक्सीनेशन के लिए ड्राइ रन का आयोजन
( सिद्धार्थनगर )। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक कोविड -19 बैक्शीनेसनस के लिए ड्राइरन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों को बताया गया कि इसमें दो ग्रुप बनाया जायेगा जिसमें एक एक ग्रुप में 15-15 कर्मचारियों को टीकें का अभ्यास कराया गया है। जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को और द्वितीय फेज में सीडीएस विभाग के लोगों को तथा तीसरे फेज में 50 वर्ष से ऊपर एंव गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को लगाया जायेगा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉक्टर प्रशांत अस्थाना, उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसके पटेल, डा रतनदीप गौतम, बीपीएम पीयूष आदि मौजूद रहे।
