नेपाली बच्चे को मानव तस्कर के चंगुल से बचाया
(सिद्धार्थनगर )। एसएसबी 43वी वाहिनी एवं मानव सेवा संस्थान के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे मानव तस्करी के खिलाफ अभियान में एक नाबालिक नेपाली बच्चे को मानव तस्कर के चंगुल से बचाने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएसबी 43वी वाहिनी की सीमा चैकी ककरहवा एवं मानव सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था, कि इसी बीच नेपाल के तरफ से एक व्यक्ति एक बच्चे को साथ लेकर भारत मे प्रवेश करता दिखाई दिया। जैसे ही बगीचे के पास व्यक्ति युवक को लेकर पहुंचा तो वहां अभियान में लगे एसएसबी के जवानों एवं मानव सेवा संस्थान के कर्मियों ने बच्चे एवं व्यक्ति से अलग-अलग पूछताक्ष की। जिससे पता चला कि व्यक्ति बच्चे को गुजरात मंे नौकरी दिलाने के नाम पर भारत ला रहा था। जिसके बाद संस्थान कर्मियों ने मानव तस्करी मामला बताया। ततपश्चात एसएसबी एवं मानव सेवा संस्थान कर्मियों ने संयुक्त रूप से अग्रिम कार्यवाही हेतु बच्चे एव व्यक्ति को नेपाल राष्ट्र के कालीदह पुलिस चैकी को सुपुर्द कर दिया है। बच्चे को साथ लाने वाले व्यक्ति की पहचान परमेश्वर प्रसाद निवासी नेपाल के रूप में हुई है। बच्चे को मानव तस्कर के चंगुल से बचाने वाली टीम में एसएसबी के उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक नोविन गोगोई, मुख्य आरक्षी सच्चिदा कुमार, आरक्षी दीपक कुमार तथा मानव सेवा संस्थान के केंद्र प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, जीवन माया श्रीवास्तव, बेबी त्रिपाठी, अंजनी गुप्ता, आकांक्षा वर्मा संदीप कुमार शामिल रहे।
