06 June, 2026 (Saturday)

इमरजेंसी के मरीजों को मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा कोविड-19 से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित

(सिद्धार्थनगर )। संयुक्त जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने विशेष रुचि दिखाई है। अब इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को फिजियोथेरेपी और पैथालॉजी की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।

संयुक्त जिला चिकित्सालय में फिजियोथेरेपी और पैथालॉजी की सुविधा अभी तक सुबह आठ से दो बजे तक मिल पा रही थी। जिससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इन सुविधाओं से वंचित होना पड़ता था। तीमारदारों को अस्पताल के बाहर प्राइवेट दुकानों पर भारी भरकम धनराशि खर्च करने की मजबूरी थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके कटियार की नजर इन असुविधाओं पर पड़ी। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी, पैथालॉली की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके अलावा कोविड-19 से जुड़ी समस्याओं के निदान को लेकर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया।

शनिवार को स्थापित अलग-अलग वार्डों का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए यह पहल काफी राहत देने वाली साबित होगी। इससे रात्रिकालीन समय में तीमारदारों को भटकना नहीं पड़ेगा। सीएमएस डॉ. आरके कटियार ने व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. आरबी राम, डॉ. सीबी चैधरी, डॉ. अनूप कुमार यादव समेत शैलेश मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, ओपी लाल, संतोष सिंह, विनय भारती, श्रीष श्रीवास्तव, ऋषभ खन्ना, अनूप पांडेय, हरीश, राम विलास, विकास कुमार उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *