06 June, 2026 (Saturday)

गाजियाबाद घटना की जांच व दोषियों को फांसी की मांग

(सिद्धार्थनगर )। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महामहीम राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
आप कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को फांसी की मांँग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा की योगी जी भारत के एकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो शमशान से लाशें घर वापस मंगवा लेते हैं। कहा कि शमशान घाट कांड से पूरा प्रदेश आक्रोश में है। इस कांड में छत गिरने से जिन 25 लोगों की मौत हुई है, उन सभी के परिजन को 50-50 लाख, घायलों को 10-10 लाख रूपए का मुआवजा एवं परिवार के 1-1 सदस्यों को सरकारी नौकरी मिले। धीरज गुप्ता ने कहा की ढांचे को बनाने वाले ठेकेदार ने कैमरे पर कबूल किया है की उसने निर्माण के लिये 30 प्रतिशत तक रिश्वत खिलाई है। घटिया निर्माण में तमाम रिश्वतखोर सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *