किसान मेला व गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को लाभान्वित करनाः सीडीओ
( सिद्धार्थनगर )। बढनी ब्लाक परिसर में किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी को संबोंधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि सरकार के मेले और गोष्ठी का आयोजन करने का तात्पर्य किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित करना है।
सीडीओ ने कहा कि केसीसी के लिए अधिक से अधिक बैकांे पर आवेदन करें। किसानों को लाभ देने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं। यहां अधिक से अधिक पंजीकरण कराकर उसका लाभ उठाएं। विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह चैधरी ने कहा कि किसानों की आय दो गुना करने की बात सरकार द्वारा कही जा रही है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को गलत आंकड़े प्रस्तुत कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ली जा रही है। जिपं सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि धान क्रय करने के लिए चार केन्द्र बने हैं, लेकिन केन्द्र प्रभारियों द्वारा व्यापारियों और बडे लोगों का धान खरीद कर किसानों की उपेक्षा करने का काम किया जा रहा है। लोगों ने सीडीओ से राष्ट्रीयकृत बैंकों के चक्कर लगाने के बाद भी केसीसी, मुद्रा लोन आदि की शिकायत दर्ज करायी।
किसान मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विजय प्रेरणा ग्राम संगठन सफीना खातून, खुशी प्रेरणा ग्राम संगठन चम्पापुर, पुष्टाहार विभाग वन्दना श्रीवास्तव, सीसीएल मेगा कैम्प उमेश भारद्वाज, भारतीय नारी स्वयं सहायता समूह धर्मलक्ष्मी, हस्तकला सामग्री, अभिमन्यु एग्री बिजनेस अमरेन्द्र पाण्डेय, अकेडियन सीप्लान्ट्स गोरख श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत स्टाल कृषि विभाग आदि स्टालो की प्रदर्शनी लगायी गयी। इस दौरान पांच लोगों को केसीसी, विश्वकर्मा और भोला सहायता समूह को सीसीएल पासबुक दिया गया, आवास योजना के दो लाभार्थियो को तथा काउशेड प्रमाण पत्र किसानों में वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने आये हुए सभी आगन्तुक किसानों से हरेक समस्याओं के निस्तारण करने की बात कही। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि शिव चन्दर भारती ने किसानों को खेती करने के गुण बताते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, एपीओ प्रमोद कुमार, सचिव महेश्वर पाण्डेय, रामसिंह, जेई विजय चैधरी, मो शारिक, पिन्टू पाठक, विन्ध्याचल शुक्ला, प्रधान अनुज चैधरी आदि लोग मौजूद रहे।
