लोक सभा अध्यक्ष से मिले सांसद, दी बधाई
(सिद्धार्थनगर )। सांसद जगदंबिका पाल बुधवार को दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात किया। नए वर्ष एवं अध्यक्ष जी की लाडली बिटिया अंजली बिरला को आईएस बनने की हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सांसद पाल ने अध्यक्ष को अपने संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज व तथागत की धरती कपिलवस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जनपद में चल रहे निर्माण कार्य आदि के बारे में बताया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज चैबे ने दी है।
