06 June, 2026 (Saturday)

स्कूली बच्चों में स्वेटर व जूते का किया गया वितरण

डुमरियागंज( सिद्धार्थनगर) डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम भानपुर मस्जिददिया  स्थित संविलियन विद्यालय   में शनिवार को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को जूता एवं स्वेटर वितरित किया गयाl
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र अग्रहरी एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष  रामप्रताप ने कहा कि  प्रदेश व केंद्र सरकार  शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए निशुल्क ड्रेस. स्वेटर. जूता सहित पाठ्यपुस्तक  देकर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का काम कर रही हैं lसाथ ही छात्रवृत्ति  देकर  विद्यार्थियों को  प्रोत्साहित किया जा रहा हैl  ऐसे में् अभिभावकों का  दायित्व बनता है कि   वे अपने पाल्यों की शिक्षा को लेकर गंभीर और जागरूक रहे l
 इस दौरान  जुम्मन  अली . विद्यालय के प्रधानाध्यापक . शाहिद अली एवं सहायक अध्यापक लव कुश विश्वकर्मा. प्रेम शंकर पाण्डेय. राजेश कुमार. पवन कुमार. शिक्षामित्र  दिलीप कुमार वरुण. त्रिवेणी .पूजा वर्मा  आदि मौजूद  रहे lस्वेटर  जूता पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखेl
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *