06 June, 2026 (Saturday)

ईश्वर के बाद माता पिता का स्थान सर्वोपरिःसांसद

(सिद्धार्थनगर )। सांसद जगदंबिका पाल के पिता सूर्यबक्श पाल की 27वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक सूर्यबक्श पाल स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा हवन पूजन एवं शांति पाठ कर मनाया गया।
उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल नें कहा कि ईश्वर के बाद माता पिता का स्थान सर्वोपरि है। हमें अपने माता पिता की आज्ञा की अवहेलना नहीं करनी चाहिए। पिता के संस्कारों की बदौलत आज मैं देश की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में गैर जनपद से दूसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, और उम्र के इस पड़ाव पर भी मुझे पिताजी द्वारा दी गई सद्प्रेरणा और सीख की बदौलत लोकसभा में शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं डिबेट में भाग लेने का प्रमाण पत्र हासिल हुआ है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा कि अपने कुल और संस्कृति की मर्यादा को स्वयं में धारित करते हुए ऐसा कार्य करें की समाज उसका अनुकरण एवं अनुश्रवण करंे। कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्य बक्श पाल के चित्र एवं माता गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।  आगंतुकों के प्रति आभार प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान प्रकाश पाल, सभासद वीरेंद्र बहादुर पाल बब्बू, प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह, उमेश श्रीवास्तव, विवेकानंद शुक्ल, कृष्ण चंद्र सिंह, गोपाल शुक्ल, ओमप्रकाश पांडेय, अद्या प्रसाद अग्रहरी, मस्तराम पांडेय, अजय कुमार पांडेय, परमेश्वर पाल, विपिन पाल, शमशाद आलम, आशा गुप्ता, सुनील कुमार दुबे ‘बंटी‘, रमेश अग्रहरी आदि मौजूद रहे। पुण्यतिथि पर सांसद कार्यालय पर सांसद जगदंबिका पाल ने गरीबों,असहायों व जरूरतमंदों में कंबल भी वितरण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *