06 June, 2026 (Saturday)

बैंक के प्रति महेश की योगदान को किया जाएगा यादःसांसद

(सिद्धार्थनगर )। बड़ौदा यूपी बैंक क्षेत्रीय कार्यालय सिद्धार्थनगर में  डीईओ के पद पर कार्यरत महेश मणि त्रिपाठी के विदाई में समारोह का आयोजन किया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहां की महेश मणि त्रिपाठी पूरा जीवन ग्रामीण बैंक को आगे ले जाने में योगदान दिए। आज ग्रामीण बैंक के क्षेत्र में पूरे देश में जहां भी महेश्वर त्रिपाठी की चर्चा होगी इनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, इनको याद किया जाएगा।

सदर विधायक ने त्रिपाठी एवं बैंक के सभी कर्मियों की तारीफ की। सहायक महाप्रबंधक सीरियल विजय पाल ने कहा कि त्रिपाठी एक सरल स्वभाव के हंै आगे भी बैंक का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, क्षेत्रीय कार्यालय के विजय कुमार चैधरी, रामचंद्र सहस्त्रबुद्धे, विकास संघ त्रिपाठी, केसरी प्रसाद, रवि मल्होत्रा, प्रतीक शुक्ल, माशूक अली, संगठन के अध्यक्ष विनय लाल श्रीवास्तव सहित सभी शाखा प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *