08 June, 2026 (Monday)

2014 के बाद गैस सिलेंडर के दाम में 116 फीसद और पेट्रोल के दाम में 55 फीसद की बढ़ोतरी: राहुल गांधी

महंगाई और मोनेटाइजेशन पर हमला बालते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में जब यूपीए ने ऑफिस छोड़ा था तो सिलेंडर का दाम 410 रुपये था और आज सिलेंडर का दाम 885 रुपये है। सिलेंडर के दाम में 116 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 2014 से 42 फीसद और डीजल की क़ीमत में 55 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। हमारे समय में अतंरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल का दाम आज से 32 फीसद ज़्यादा था और गैस का दाम 26 फीसद ज्‍यादा था। अतंरराष्ट्रीय बाज़ार में गैस, पेट्रोल-डीज़ल के दाम गिर रहे हैं और हिन्दुस्तान में बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी तरफ हमारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने पहले कहा था कि मैं डीमोनेटाइजेशन कर रहा हूं और वित्त मंत्री कहती रहती हैं कि मैं मोनेटाइजेशन कर रही हूं। किसानों, मज़दूरों, छोटे दुकानदार, एमएसएमई, सैलरीड क्लास, सरकारी कर्मचारियों और ईमानदार उद्योगपतियों का डीमोनेटाइजेशन हो रहा है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *