07 September, 2026 (Monday)

12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट मार्क्स के वेरीफिकेशन के लिए आज से करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और शुल्क

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीनियर सेकेंड्री यानि कक्षा 12 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा हाल ही में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2021 को की गयी। स्टूडेंट्स सीबीएसई के रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर विजिट करके अपने सम्बन्धित लॉट के लिए दिये गये लिंक से अपना कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। दूसरी तरफ, बोर्ड ने ऐसे सभी छात्रों को अपने कंपार्टमेंट मार्क्स का वेरिफिकेशन, उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी और अंकों के पुनर्मूल्यांकन का मौका दिया गया है। बोर्ड द्वारा 1 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार अपने कंपार्टमेंट रिजल्ट के अंकों से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं आज, 4 अक्टूबर 2021 से मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2021 की रात 11.59 बजे तक चलेगी।

हालांकि, यदि स्टूडेंट्स उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी और अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन करना है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। बोर्ड के नोटिस के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन 13 अक्टूबर से शुरू होंगे और छात्र 14 अक्टूबर 2021 की रात 11.59 बजे तक आवेदन कर पाएंगे। इसी प्रकार, अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को 18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2021 की रात 11.59 बजे के बीच आवेदन करना होगा। साथ ही, स्टूडेंट्स के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि वे उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी और अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन तभी कर पाएंगे, जबकि वे कंपार्टमेंट मार्क्स का वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करेंगे।

जानें प्रक्रिया और शुल्क

सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cbse.nic.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करके अप्लीकेशन पेज पर पहुंच पाएंगे और मांगे गये विवरणों को भरकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर पाएंगे। छात्रों को मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए के लिए हर विषय के लिए 500 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आदि) के माध्यम से किया जा सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed