06 June, 2026 (Saturday)

अन्नदाता किसान का शोषण देश का दुर्भाग्य. संजय गर्ग

सहारनपुर. केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर लाए गए बिल का विरोध स्वरूप किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा समर्थन देने पर व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने पर अपने आवास पर ही धरने पर बैठकर विरोध जताते हुए कहा कि अन्नदाता का शोषण देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी व्यापिरियों से किसानों के समर्थन में भारत बंद का समर्थन करने की अपील की।
चौधरी लियाकत अली एडवोकेट पुर्व मंत्री ने कहा कि किसानों की जीएसटी किसानों को मजदूर बनाने के लिये उन्होंने कहा कि ये सरकार लोकतंत्र में आवाज उठाने वालो की आवाज को दबाना चाहती है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मजाहिर हसन राणा ने कहा कि भाजपा सरकार डंडे व पुलिस के बल पर किसानों की आवाज़ को दबाने के काम कर रही है। कृषि बिलों को वापस लेने के किए किसानों का भारत बन्द पूरी तरह है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आजम शाह, शेखर राणा उपाध्यक्ष, पारस नौटियाल (मीडिया प्रभारी प्रतिनिधी), अनवर खान वारसी, कोषाध्क्ष मुस्तकीम राणा, पार्षद टिंकू अरोड़ा, पार्षद शुशील सोनकर, छात्र सभा अध्यक्ष वासिल तोमर, फैसल सलमानी,कासिफ अलवी, मीडिया प्रभारी उमर अली, कुलदीप गौतम,राहुल शर्मा, राजकुमार प्रधान, कासिफ सिद्दीकी, विशाल यादव, सचिन भारद्वाज, नावेद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *