06 June, 2026 (Saturday)

किसान जन जागरण यात्रा के परिपेक्ष में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक संजय गर्ग को पुलिस प्रशासन ने किया घर में नज़रबंद-

सहारनपुर में किसान बिल के विरोध में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आज से पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है किसान जन जागरण यात्रा पर पुलिस द्वारा सपा विधायक संजय गर्ग को सुबह ८ बजे से ही उनके आवास पर ही नजरबंद कर लिया गया।
देशभर में जहां किसान (कृषि बिल) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और लगातार बिल में संशोधन करने की मांग पर अड़ा है, किसानों पर लाठीचार्ज व पानी की बौछार की जा रही है जिसको देखते हुए अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा किसान जन जागरण यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है जिसका आज पहला दिन था।
किसानो से डरी योगी सरकार के डी आई॰ जी०, एस० एस०पी० और एस० पी० सिटी के द्वारा समाजवादी पार्टी के नगर विधायक संजय गर्ग को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही नगर के चारों कोनो से समाजवादी पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्ता उनके घर पहुँचे और नारे लगाकर रोष प्रकट किया। उनके नारे ‘ किसान की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ। जय जवान जय किसान। कृषि काला क़ानून – वापिस लो।किसानो की आय दोगुनी करो। एम० एस० पी० की गारण्टी दो। गन्ना किसानो का हज़ारों करोड़ के बकाया का तुरंत भुगतान करो।
समाजवादी पार्टी के नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने रा० अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर किसान जन जागरण यात्रा द्वारा एक हफ्ते तक किसानों को घर-घर ,खेत- खलियान जाकर जागरूक करने का काम करेगी ,साथ ही उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से अपील की ,कि किसान और व्यापारी का दामन चोली का साथ है, यदि किसान आर्थिक रूप से कमजोर होगा तो व्यापारी का व्यापार भी चौपट हो जाएगा। अतः कल सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बन्द करके भारत बन्द में अपना सहयोग करें।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *