21 October, 2026 (Wednesday)

केजीएफ चैप्टर 2: निर्देशक ने फिल्म के तीसर सीक्वल को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया किस शर्त पर लेकर आएंगे केजीएफ चैप्टर 3

कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर फैंस के बीच उत्साह देखते ही बन रहा है। इस फिल्म का चैप्टर 1 साल 2018 में रिलीज हुआ था, जिसे खूब पसंद किया गया था। अब केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने केजीएफ की फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ी बात की है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

प्रशांत नील ने कहा है कि अगर केजीएफ चैप्टर 2 को दर्शकों का प्यार और सपोर्ट मिलता है तो वह इसकी आगे की फिल्मों में काम किया जाएगा। प्रशांत नील ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदु्स्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होने केजीएफ चैप्टर 2 और इसके सीक्वल को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। इस दौरान प्रशांत नील से केजीएफ की फ्रेंचाइजी को लेकर सवाल किया।

इस पर निर्देशक ने कहा, ‘इस बारे में कहना अभी जल्दबाजी होगी। अगर लोग केजीएफ: चैप्टर 2 को पसंद करते हैं, तो हम फ्रेंचाइजी जारी रखने के बारे में सोच सकते हैं।’ उन्होंने कहा है कि अगले भाग पर काम शुरू हो चुका है या नहीं, इसको अभी कंफर्म करना मुश्किल है। गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 2 लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अभिनेता यश के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

केजीएफ चैप्टर 2 की तो यह फिल्म दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज हुई है। ट्रेड एनालिस्ट्स की रिपोर्ट्स की मानें तो केजीएफ चैप्टर 2 को हिंदी भाषा में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। केजीएफ चैप्टर 1 को हिंदी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जिसके बाद से दर्शक इसके चैप्टर 2 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में केजीएफ 2 को लेकर दीवानगी के चलते फिल्म को उत्तर भारत में 4400 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज किया जा रहा है, जबकि यह दक्षिण भारत में सिर्फ 2600 स्क्रींस पर रिलीज होगी।

हालांकि, ओवरसीज में तस्वीर उल्टी है, जहां हिंदी वर्जन को 1100 स्क्रींस और दक्षिण भारतीय भाषाओं में केजीएफ चैप्टर 2 को 2900 स्क्रींस पर रिलीज किया गया है। इतना ही नहीं खबर है कि कुछ सिनेमाघरों में सुबह 6 बजे से केजीएफ 2 के शोज चलने लगेंगे। केजीएफ 2 को लेकर हाइप, ट्रेंड और एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर ट्रेड के बीच चर्चा है कि फिल्म पहले दिन 100 करोड़ का नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में कर सकती है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed