कांग्रेस ने 100 गालियां दे दीं, अब जनता कृष्ण बनकर लोकतांत्रिक तरीके जवाब देगी, बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले संबित पात्रा
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने राहुल गांधी की बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता गलत भाषा का उपयोग करके कोस रहे हैं। उन्हें गाली दे रहे हैं। कर्नाटक के एक दिग्गज ने तो मोदीजी को भस्मासुर तक कह दिया है। कांग्रेसियों के बयान से उनकी सोच का पता चलता है।
कांग्रेस ने 100 गालियां दे दी हैं। अब जनता ही कृष्ण है। अब जनता कृष्ण बनकर लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को जवाब देगी। पात्रा ने कहा कि ‘वो व्यक्ति कभी भस्मासुर नहीं हो सकता है जिसने सौराष्ट्र में मां नर्मदा का जल पहुंचाया’। पात्रा ने कहा कि गाली देने वाला नहीं कोविड में वैक्सीन देने वाला बड़ा है।
आप पर निशाना साधते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल झूठ फैलाने का काम करते हैं। इस झूठ का पर्दाफाश होना चाहिए। आने वाले समय में मनीष सिसोदिया पर जरूर गाज गिरेगी। एक्साइज पॉलिसी को जिन लोगों ने करीब से देखा हे वो निश्चित यह मानेंगे कि कि मनीष सिसोदिया पर गाज गिरेगी। वे कानून के आगे पेश होंगे ही।
