21 October, 2026 (Wednesday)

कंपनी बाग में सुविधाएं बढ़ाने का काम नोबल बिल्टेक को

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी का सपना साकार करने की दिशा में सहारनपुर स्मार्ट सिटी ने शनिवार को दो कदम और आगे बढ़ा दिए हैं। घंटाघर के चारो ओर 23 किमी. स्मार्ट रोड बनाने का जिम्मा आर सी सी डवलपर्स और कंपनी बाग के सौंदर्यकरण व उसमें अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम नोबल बिल्टेक को दे दिया गया है।       

शनिवार को निगम परिसर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में 23 किमी स्मार्ट रोड और कंपनी बाग के सौंदर्यकरण के टेंडर नगरायुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेन्द्र सिंह, डारेक्टर सुशील पुंडीर, तकनीकी समिति के सदस्य ज्ञानचंद झा, स्मार्ट सिटी के मुख्य वित्त अधिकारी राजीव कुशवाह तथा स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्था पीएमसी के अधिकारियों की उपस्थिति में खोले गए। 23 किमी. स्मार्ट रोड बनाने का कार्य आर सी सी डवलपर्स को 177 करोड़ 28 लाख तीन हजार रुपये में दिया गया। जबकि कंपनी बाग के सौंदर्यकरण का कार्य नोबल बिल्टेक को 7 करोड़ 69 लाख 58 हज़ार में दिया गया।

घंटाघर के चारों ओर बनने वाली 23 किमी स्मार्ट रोड में 5 किमी बिजली तार आदि का कार्य अंडर ग्राउंड किया जायेगा। इसके अलावा सड़कों की चैड़ाई, शानदार बिजली व्यवस्था, स्मार्ट बेंच सहित अनेक कार्य किये जायेंगे। जबकि कंपनी गार्डन के तीन मुख्य द्वार बनाये जाने के साथ ही उसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल व पलम्बिंग से जुडे़ अनेक कार्यो के अलावा बच्चों के झूले, आकर्षक डस्टबिन, वाटर एटीएम, कैमरों सहित विभिन्न सुविधाएं बढ़ायी जायेंगी।

स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि आईसीसीसी के साथ साथ ही स्मार्ट रोड और कंपनी बाग के सौंदर्यकरण आदि का कार्य भी अब जल्द शुरु हो जायेगा और जल्दी ही शहर के लोगों को अपने शहर में बड़ा बदलाव दिखायी देने लगेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed