06 June, 2026 (Saturday)

अमेरिका में भयंकर विस्फोट से कई लोगों की मौत होने की आशंका, सैन्य विस्फोटक बनाए जाते थे फैक्ट्री में

US Tennessee Factory Blast: अमेरिका में एक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ और मौके पर काम कर रहे लोग लापता हो गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है. हालांकि बचाव अभियान जारी है, लेकिन किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद न के बराबर है.

धमाके के बाद धुंआ और जहरीली गैसों के कारण हड़कंप मच गया है.

अमेरिका में टेनेसी स्थित सैन्य विस्फोटक संयंत्र में भयंकर विस्फोट होने से कई लोगों की मौत होने की आशंका है. करीब 19 लोगों के लापता होने की खबर है, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है. बता दें कि टेनेसी की राजधानी नैशविल से करीब एक घंटे की दूरी पर दक्षिण में बकस्नॉर्ट इलाके में सैन्य विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री है, जिसमें बीती रात जोरदार धमाका हुआ. धमाके की पष्टि स्थानीय प्रशासन ने भी की है.

फैक्ट्री में बनाए जाते थे ये प्रोडक्ट

बता दें कि यह फैक्ट्री ‘एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स’ की है, जो डिफेंस, एयरोस्पेस और डेमोलिशन से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है. स्थानीय प्रशासन अधिकारी क्रिस डेविस ने बताया कि जो लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे, वे लापता हैं और उनके परिजन मौके पर जुटे हैं. फैक्ट्री में धमाके के बाद आस-पास के इलाकों में हड़कंप भी मचा हुआ है, क्योंकि फैक्ट्री में रखे केमिकल के जलने से उठने वाला धुंआ जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए लोग घरों में कैद हो गए हैं.

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *