06 June, 2026 (Saturday)

ड्रैगन ने शुरु किया ग्रिड मैनेजमेंट सिस्टम……………जाने कैसे करेगा काम

बीजिंग (ईएमएस)। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) द्वारा समाज पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक हाईटेक प्रयोग किया जा रहा है। इस ग्रिड मैनेजमेंट सिस्टम बताया जा रहा है। इस ग्रिड मैनेजमेंट सिस्टम का मुख्य मकसद गांव से लेकर शहरों तक समाज पर पार्टी की पकड़ और निगरानी मजबूत करना। राष्ट्रपति शी जिनपिंग का निर्देश हैं कि छोटी समस्याएं गांव से बाहर न जाएं और बड़ी समस्याएं शहर से बाहर न जाएं। पूरे चीन को 10 लाख से अधिक ग्रिडों में विभाजित किया गया है। हर ग्रिड में औसतन 1,000 नागरिक होते हैं। प्रत्येक ग्रिड की देखरेख के लिए दो अटेंडेंट नियुक्त किए जाते हैं। अटेंडेंट मोबाइल ऐप का उपयोग करके सामाजिक गतिविधियों, विवादों और ज़रूरतों की रिपोर्ट अपलोड करते हैं। इतना ही नहीं हर गली, हर नागरिक और हर छोटे विवाद पर नजर रखी जाती है। हर नागरिक की डिजिटल फ़ाइल तैयार होती है। ग्रिड स्क्रीन पर गरीब, मानसिक रूप से बीमार और नशे के आदी लोगों जैसे विशेष निगरानी की जरूरत वाले लोगों की पहचान दर्ज होती है।

स्थानीय समाधान: सरकारी मीडिया के अनुसार, शेडोंग प्रांत के शियाजिन काउंटी में पिछले साल 63,000 शिकायतों में से 98 प्रतिशत मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। जिंदोंग काउंटी ने 99 प्रतिशत संतुष्टि दर का दावा किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पुलिस विभाग पर दबाव कम हुआ है और पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत हुई है। ग्रिड मैनेजमेंट से स्थानीय स्थिरता और जनसेवा में सुधार हुआ है।

वहीं इस पूरे सिस्टम में कई चुनौतियां भी है। अटेंडेंट्स को कई ऐप्स पर रिपोर्ट डालनी पड़ती है, जिनमें अलग-अलग पासवर्ड और डेटा फॉर्मेट होते हैं, जिससे प्रक्रिया जटिल हो जाती है। रिपोर्ट अपलोड करने में कई घंटे लगते हैं और कई बार गलत आंकड़े दर्ज हो जाते हैं। चीन सरकार ने इस स्थिति को यह नाम दिया है, जिसका अर्थ है कि अधिकारी जनता की सेवा करने के बजाय डिजिटल औपचारिकताओं में उलझे रहते हैं। आलोचकों का कहना है कि यह मॉडल सामाजिक नियंत्रण का एक नया रूप है, जिससे नागरिकों की निजता और स्वतंत्रता लगातार सीमित होती जा रही है। यह प्रणाली एक ओर स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करने और स्थिरता लाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर यह हाईटेक तरीके से हर नागरिक की निगरानी करके पार्टी की सामाजिक नियंत्रण की क्षमता को अत्यधिक बढ़ा देती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *