06 June, 2026 (Saturday)

मतदान- सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात

कन्नौज। आगरा खण्ड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्र पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस के कड़े पहरे के बीच मतदान की प्रक्रिया चल रही है। बताते चलें कि इससे पूर्व जिले में एलडीवी चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियो के कार्यकर्ताओ द्वारा काफी हंगामा किया गया था। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से इस बार सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इन्तेजाम किये गये हैं। मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *