संगीनों के साए में प्रबुद्ध वर्ग ने किया मतदान
जलालाबाद कन्नौज। मंगलवार को एमएलसी चुनाव में स्नातक मतदाताओं ने बड़े ही उत्साह के साथ लोकतंत्र के पर्व पर संगीनों के साए में मतदान किया सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी पुलिस अधीक्षक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर जायजा लिया सुबह से ही बड़ी मात्रा में मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर भीड़ लगा दी मतदाताओं की भीड़ देखकर उनका उत्साह निखर रहा था इस दौरान स्थाई मजिस्ट्रेट पारसनाथ अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग व विनोद कुमार कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे।
