चार्ज संभालने के बाद एस पी ने सभागार में की प्रेस वार्ता
कन्नौज। आईपीएस अधिकारी प्रशांत वर्मा ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया और पुलिस अधिकारियो से मुलाकात की।
इसके बाद पुलिस कार्यालय सभागार में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पत्रकार वार्ता की।
जिसमें सड़क पर होने वाले अपराध पर लगाम लगाने व शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सलाखो तक पहुंचाने आदि पर जोर दिया गया।
उन्होने कहा कि वह कन्नौज की भौगोलिक स्थिति के साथ ही क्राइम के बारे में पुलिस अधिकारियो के साथ बैठक कर जानकारी करेंगे।
बताते चलें कि 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत वर्मा यहां से पहले फतेहपुर में एसपी के पद पर तैनात रहे है।
