06 June, 2026 (Saturday)

विधिक सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिला कारागार का किया निरीक्षण

कन्नौज। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश प्रवीण कुमार जैन के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार दीक्षित द्वारा गुरुवार को जिला कारागार का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण किया गया।
.
बंदियों को मुफ्त विधिक सहायता से संबंधित विधिक जानकारी दी गई।
वर्तमान समय में जिला कारागार में कुल 824 बंदी है जिसमें से 782 पुरुष और 34 महिलाएं हैं 5 बच्चे अपनी मां के साथ रहते हैं एवं अस्थाई जेल में 30 पुरुष एक महिला एक बच्चा कुल 31 कैदी हैं कोरोना संक्रमित कोई बंदी जिला कारागार में नहीं पाया गया।
कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए सचिव द्वारा जेल अधीक्षक को पर्याप्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
दिसंबर माह में बढ़ती ठण्ड को ध्यान में रखते हुए सचिव द्वारा जेल अधीक्षक को कैदियों के बिस्तर व कंबल की साफ सफाई कराकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *