06 June, 2026 (Saturday)

आगरा कोरोना वायरस से तीन मौत और, नए केस मामूली बढ़े

आगरा । कोरोना वायरस संक्रमण खत्‍म हो गया, यह समझने की भूल मत कीजिएगा। नए केसों में जरूर कमी आई है लेकिन मौतें थम नहीं रही हैं। इधर इस बीच पारस अस्‍पताल का मामला तूल पकड़ गया है। अगर उच्‍च स्‍तरीय जांच में यह बात साबित हो जाती है कि 26 अप्रैल को इस हॉस्पिटल में ऑक्‍सीजन के अभाव में 22 लोगों की मौत हुई तो आगरा में कई आला अधिकारियों का नपना तय है क्‍योंंकि मई के महीने में यहां मौतों के आंकड़े बढ़कर दिखाए गए, शुरुआत में बताया गया कि ये अप्रैल के महीने में हुई थीं, बाद में समायोजित की गईं। लेकिन वे मौतें कब और कहां हुईं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई। खैर ये तो बाद की बात है। आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 15 केस आए हैं, मंगलवार को 13 केस आए थे। अब तक कुल संक्रमित 25731 हो चुके हैं। वहीं एक्टिव केसों में मामूली कमी आई है, ये 233 हो गए हैं। बुधवार को तीन और मौत होने से सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 435 हो चुकी है। आगरा में अब तक कुल 25063 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। बुधवार तक 1011414 लोगों की जांच हो चुकी है। मंगलवार तक 1004970 लोगों के टेस्‍ट हो चुके थे। ठीक होने की दर बढ़कर 97.40 फीसद पर आ चुकी है।

जून में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

01 जून, 13 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25545, 421 की मौत, 24856 लोग हुए ठीक।

02 जून, 24 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25569, 422 की मौत, 24884 लोग हुए ठीक।

03 जून, 25 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25594, 423 की मौत, 24943 लोग हुए ठीक।

04 जून, 33 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25627, 424 की मौत, 24971 लोग हुए ठीक।

05 जून, 44 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25671, 425 की मौत, 24990 लोग हुए ठीक।

06 जून, 18 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25689, 427 की मौत, 25007 लोग हुए ठीक।

07 जून, 14 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25703, 429 की मौत, 25028 लोग हुए ठीक।

08 जून, 13 नए, कुल कोरोना संक्रमित 25716, 432 की मौत, 25044 लोग हुए ठीक।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed