08 November, 2026 (Sunday)

वैभव सूर्यवंशी SMAT में क्यों सिर्फ एक मैच में करेंगे कप्तानी? जानिए क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण

वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए बिहार की क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है। वैभव के छोटे से करियर में यह पहला मौका है जब उनको किसी सीनियर टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी मिली है।
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 15 साल की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है और इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोगों के मन में सवाल है कि इतनी कम उम्र में उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी क्यों दी गई है। लेकिन असली बात यह है कि वैभव सिर्फ एक ही मैच में कप्तानी करेंगे। बता दें कि इससे पहले वैभव को दलीप ट्रॉफी के लिए बिहार का उप्कप्तान बनाया गया था।

वैभव सूर्यवंशी क्यों सिर्फ एक मैच में करेंगे कप्तानी?
बिहार क्रिकेट बोर्ड (BCA) ने मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाकर सबको हैरान कर दिया था। लेकिन उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि वैभव इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच के लिए कप्तान रहेंगे। असली वजह यह है कि वैभव केवल पहला मैच ही खेल पाएंगे, क्योंकि इसके बाद वे इंडिया ‘ए’ टीम की तरफ से एशिया कप खेलने के लिए कतर रवाना हो जाएंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और एशिया कप की तारीखों के आपस में टकराने की वजह से वे बीच में ही टीम का साथ छोड़ देंगे।

14 नवंबर से होगी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत?
राइजिंग स्टार्स एमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान पहले ही हो गया है। इस टूर्नामेंट में वे तिलक वर्मा की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। यह एशिया कप 19 नवंबर से कतर की राजधानी दोहा में शुरू होने वाला है, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। दोनों टूर्नामेंट की तारीखें आपस में टकरा रही हैं, इसलिए वैभव के लिए बिहार टीम की तरफ से एक से ज्यादा मैच खेलना मुमकिन नहीं है। यही वजह है कि वे सिर्फ पहले मैच में कप्तानी करेंगे।

वैभव के बाद कौन करेगा बिहार की कप्तानी
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के सेलेक्टर्स ने खुद सबसे पहले वैभव से इस बारे में बात की थी और वे इसके लिए मान गए थे। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के चीफ सेलेक्टर हरविंदर सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वैभव केवल पहले मैच में ही टीम की कप्तानी करने के लिए उपलब्ध थे, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। उनके जाने के बाद टीम की कमान उप-कप्तान सूरज कश्यप संभालेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *