राज कुंद्रा से क्यों दिल लगा बैठी थी शिल्पा शेट्टी, आलीशान बंगला खरीदते ही रचा ली थी शादी
शिल्पा शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर उनके पति राज कुंद्रा समेत तमाम फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी है। शिल्पा ने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से छाने वाली शिल्पा शेट्टी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रही हैं। शिल्पा ने भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। लेकिन दोनों की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। आज जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं दोनों की लवस्टोरी।
शिल्पा शेट्टी ने बाजीगर फिल्म से ही अपने हिट करियर की शुरुआत की थी और चंद सालों में ही बॉलीवुड की स्टार हीरोइन बन गईं। 1990 के दशक के अंत तक शिल्पा ने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी और बड़ी हीरोइन बन गई थीं। शिल्पा और अक्षय कुमार का अफेयर भी मीडिया की सिर्खियां बटोरता रहा था। हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। शिल्पा लंबे समय तक सिंगल रहीं और साल 2006 में परफ्यूम ब्रांड एस-2 (S2) के प्रमोशन के लिए लंदन गई थीं। यहीं इसी ईवेंट में शिल्पा की मुलाकात राज कुंद्रा से हुई थी।
शिल्पा और राज कुंद्रा दोनों के बीच फॉर्मल बातचीत हुई और शिल्पा को राज पसंद आ गए। लेकिन शिल्पा ने जब अपने दोस्त से पूछा तो पता चला कि राज शादीशुदा हैं। लेकिन शिल्पा उस समय ये नहीं जानती थीं कि राज का पहली पत्नी के साथ तलाक चल रहा है। खास बात ये है कि राज को भी शिल्पा बहुत पसंद आई थीं और उन्हें शादी के लिए राजी करना चाहते थे
शिल्पा ने बाद में दिए इंटरव्यूज में खुलासा किया कि राज उन्हें पटाने के लिए मंहगे-मंहगे गिफ्ट्स भेजते रहते थे। लाखों रुपयों की ज्वैलरी और मंहगे मंहगे बैग्स के साथ तमाम तोहफे मिलने के बाद शिल्पा का दिल पिघल गया। लेकिन शिल्पा के मन में फांस ये थी कि ये लंदन का अमीर बिजनेसमैन भारत में क्यों रहेगा। जबकि शिल्पा भारत में ही रहना चाहती थीं।
जब राज ने शिल्पा से शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने ये बात सामने रख दी। इसके बाद राज ने तय किया कि वे मुंबई में घर खरीदेंगे। राज ने अमिताभ बच्चन के घर के पास ही जलसा में एक फ्लैट खरीद लिया और शिल्पा भी शादी के लिए तैयार हो गईं। दोनों करीब 1 साल तक डेट करते रहे और दोनों ने 22 नवंबर 2009 को शादी रचा ली थी।
शादी के 3 साल बाद शिल्पा ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम विआन कुंद्र रखा गया। बेटे के कुछ साल बाद शिल्पा ने एक और बच्चा करने का फैसला लिया और 2020 में एक बेटी की मां बनीं जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। बीते कुछ साल में राज कुंद्र ने भी अपना करियर ग्लैमर और फिल्मी दुनिया में बनाने का फैसला लिया था। अब राज भी फिल्में बनाते हैं और एक्टिंग भी करते हैं। आज जन्मदिन के मौके पर राज कुंद्रा ने एक भावुक पोस्ट भी अपनी पत्नी शिल्पा के लिए शेयर किया है।
