06 June, 2026 (Saturday)

टी20 विश्वकप के लिए अभी हमारी तैयारी नहीं हुई : गंभीर

– फिटनेस पर रहेगा ध्यान
मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने माना है कि अभी भारतीय टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप के लिए तैयार नहीं है और उसे काफी कुछ करना है। भारतीय टीम ने पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्वकप जीत था। इसीलिए इस बार भी उसका लक्ष्य खिताब बरकरार रखना रहेगा। गंभीर के अनुसार अभी टीम के पास तैयारियों के लिए पर्याप्त समय है, इसलिए इसमें हड़बड़ी करने की जरुरत नहीं है।उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में काफी पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे। इसलिए ये बात स्वीकार कर रहे हैं कि अभी हमारी तैयारी नहीं हुई है। हमें वहां तक पहुंचने के लिए अभी काफी कुछ करना है।’’ गंभीर ने कहा कि टीम का मुख्य ध्यान फिटनेस बनाये रखने पर रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता चल जाएगा। हमारे पास उस स्तर पर पहुंचने के लिए अभी भी तीन महीने हैं, जहां हम पहुंचना चाहते हैं पर उसके लिए फिट रहना जरुरी है।‘‘ टी20 विश्व कप अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत
गंभीर ने इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को अच्छी तरह से समझाना होगा और उसके अनुसार ही अपनी भूमिका से न्याय करना हेागा। उनके सामने मुश्किल चुनौतियों को रखने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों के सामने जितना संभव हो सके उतनी कड़ी चुनौती रखते हैं। हमने शुभमन (गिल) के साथ भी यही किया था, जब उन्हें टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था।‘‘ गिल ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी की थी। इसके बाद उन्हें एकदिवसीय की भी कप्तानी और टी20 में उपकप्तानी दी गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed