06 June, 2026 (Saturday)

वाणी कपूर ने अपनी फिल्मोग्राफी को लेकर किया खुलासा, कहा- ‘मैंने चंडीगढ करे आशिकी से अपनी रेंज को दिखाया’

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘चंडीगढ करे आशिकी’ में अपने किरदार को लेकर काफी सुर्खियों में थी। इस फिल्म में उन्होंने एक टांस महिला का किरदार निभाया है। अब उन्हें खुलासा किया है कि चंडीगढ करे आशिकी में उनके काम ने उनकी काबिलियत को फिल्म निर्माताओं के आगे साबित कर दिया है।

दिखाई अपनी काबिलियत

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार वाणी कहती है कि, ‘मैं चाहती हूं कि मेरी फिल्मोग्राफी कई प्रकार के किरदारों से भरी हो। चंडीगढ करे आशिकी और शमशेरा में अपने किरदार से मैंने अपनी रेंज को दिखाया है। मैं केवल ये उम्मीद कर सकती हूं कि अब फिल्म निर्माण बेहद आत्मविश्वास महसूस करेंगे और किसी भी चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए मुझसे संपर्क करें।’

किरदार के लिए लगा दूंगी पूरी ताकत

‘मैं हमेशा से उनका विश्वास जीतना चाहती हूं और शक्तिशाली फिल्म निर्माता के दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। मुझे पता है कि मैं किसी भी किरदार को निभाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगी। जिसको निभाने के लिए मुझसे संपर्क किया जाएगा।’ वहीं अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘हमारे पेशे के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि हम बहुत सारे किरदारों के साथ बहुत सारी लाइफ जीते हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी इस सिनेमा जर्नी में विविध फिल्में और किरदार शामिल हो जो फैंस का स्क्रीन पर मनोरंजन करते हैं।’

वाणी कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म शमशेरा में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर आदिवासी के किरदार में अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म को अगले साल 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *