06 June, 2026 (Saturday)

UP NEET UG Counselling 2021: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, upneet.gov.in पर करें आवेदन

उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। यूजी सीटों पर एडमिशन के लिए राज्य में नीट यूजी काउंसलिंग 2021 (Uttar Pradesh, UP NEET UG Counselling 2021) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बीते दिन यानी कि मुताबिक 20 जनवरी 2022 से शुरू हुई है। ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इस प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल अभ्यर्थी ध्यान दें कि यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2022 है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि अंतिम समय में भीड़ से बचने के लिए, वे समय रहते आवेदन कर दें।

यह काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल संस्थानों द्वारा ऑफर किए जाने वाले एमबीबीएस/बीडीएस कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित हो रही है। रजिस्ट्रेशन की इस अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी करवाना होगा और इसके लिए उन्हें नोडल केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होता है।

UP NEET UG Counselling 2021: इन तिथियों का रखें ध्यान

एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन- 20 से 24 जनवरी, 2022

दस्तावेज़ सत्यापन- 21 जनवरी से 25 जनवरी, 2022

मेरिट लिस्ट- 25 जनवरी 2022

च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया- 27 से 31 जनवरी, 2022 तक

सीट आवंटन परिणाम की घोषणा- 1/2 फरवरी, 2022

आवंटन पत्र डाउनलोड करना- 2 फरवरी से 5 फरवरी 2022 तक

UP NEET UG Counselling 2021: यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवारों को यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट – upneet.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर, ‘रजिस्ट्रेशन यूजी (एमबीबीएस/बीडीएस)’ पढ़ने वाले टैब/लिंक पर क्लिक करें। अब अपना कोर्स चुनें और लॉग इन करने के लिए नीट एप्लीकेशन नंबर के साथ अपना रोल नंबर डालें। इसके बाद सभी विवरण देकर आवेदन पत्र भरना शुरू करें। अब दस्तावेज अपलोड करें और जमा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें। जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भों के लिए इस फॉर्म की एक प्रति प्रिंट करना न भूलें।

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए उम्मीदवारों को अनिवार्य रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं विकल्प भरते समय भी, यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त ध्यान रखा जाना चाहिए कि सही कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन किया गया जाए। वहीं काउंसिलिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *