आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई एयरपोर्ट पर AMSS में आई तकनीकी खामी, उड़ानों में हो सकती है देरी
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में पायलट के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय समेत अन्य पक्षकारों से चार सप्ताह में जवाब तलब किया है. उधर, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
आज की ताजा खबर LIVE: मुंबई एयरपोर्ट पर AMSS में आई तकनीकी खामी, उड़ानों में हो सकती है देरी
आज की ताजा खबर
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों पर होगा एक्शन
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने फायर विभाग के दो अधिकारियों वेदपाल और उदयवीर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी दी है.दोनों अधिकारियों पर जुलाई 2024 में ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत के मामले में लापरवाही और तथ्यों को छिपाने के आरोप है.
महागठबंधन पर पीएम मोदी का हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भभुआ की जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोला. पीएम ने कहा,अगर निवेशकों को लालटेन, पंजा और लाल झंडा दिख जाए तो वे भाग जाएंगे.
अन्ना हजारे का पार्थ पवार पर निशाना
पुणे में जमीन से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का नाम सामने आने के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, अगर किसी मंत्री का बेटा इस तरह का व्यवहार करता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. असली दोष मंत्री का ही होता है क्योंकि बच्चे के संस्कार घर से ही शुरू होते हैं और समाज तक पहुंचते हैं.
इंडोनेशिया: जकार्ता मस्जिद में धमाका, 50 से ज्यादा घायल
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक मस्जिद में धमाका हुआ है. इस घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ये ब्लास्ट नमाज के दौरान हुआ है.
एनडीए के पास हर क्षेत्र के लिए योजनाएं : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के पास हर क्षेत्र के लिए, उसकी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग योजनाएं हैं. कहीं फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योगों पर बल दिया जा रहा है, कहीं टूरिज़्म का विकास हो रहा है, कहीं टेक्नॉलॉजी से जुड़ी कंपनियों का विस्तार किया जा रहा है, तो कहीं मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. यानी जहां जैसा सामर्थ्य है, वहां वैसी ही इंडस्ट्री लगाई जा रही है.
UP: आतंकी संगठन का पोस्टर लगाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
सहारनपुर में काम कर रहे डॉक्टर आदिल अहमद राठर को श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हाल ही में कुछ क्षेत्रों में इन पोस्टरों से तनाव बढ़ गया था. पुलिस ने जांच के बाद डॉक्टर की पहचान की और उसे अंबाला रोड स्थित अस्पताल से गिरफ्तार किया.
लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले आजम खान
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने आजम खान उनके घर पहुंचे. इस दौरान आजम के बेटे अब्दुल्ला भी उनके साथ मौजूद रहे.
जापान: भालुओं को पकड़ने के लिए सेना तैनात
जापान में भालुओं को पकड़ने के लिए सेना को तैनात किया गया है. पिछले 7 महीने के दौरान भालुओं ने 100 से ज्यादा हमले किए हैं. इसके कारण 12 लोगों की मौत हुई है.
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामला: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में पायलट के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय समेत अन्य पक्षकारों से चार सप्ताह में जवाब तलब किया है.
ग्रेटर नोएडा: झुग्गियों और कबाड़ में भीषण आग
ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों व कबाड़ में लगी भीषण आग,कई झुग्गियां जलकर हुई स्वाहा हो गई हैं. दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है.
ED की दिल्ली और गोवा में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी
ईडी ने दिल्ली और गोवा में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है. ये कार्रवाई हवाला कारोबार से जुड़े ऑपरेटरों के खिलाफ की जा रही है. ED की टीम को शक है कि इन हवाला डीलरों के जरिए कुछ भारतीयों ने दुबई में बड़ी-बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है. जिनकी जानकारी भारत में नहीं दी गई.
बिहार में चुनाव आधी सीटों पर हुआ है लेकिन फ़ैसला पूरा आ गया: अखिलेश
अखिलेश यादव बिहार चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव आधी सीटों पर हुआ है लेकिन फ़ैसला पूरा आ गया है, बिहार में महागठबंधन की सरकार बन रही है. ये इंडिया की एकजुटता और सकारात्मक राजनीति का नया दौर है.
बीजेपी जाए तो पुलिस सुधर जाए: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ये है उप्र के सबसे विकसित स्थान नोएडा में महिला सुरक्षा का सच, जब दिमाग में बुलडोज़र होगा तो क़ानून-व्यवस्था की ड्राइविंग सीट तो खाली रहेगी ही ना. ख़ुद पर मुक़दमे हटवानेवालों से कोई आशा करना बेकार है, भाजपा सरकार का जाना ही विकल्प है. भाजपा जाए तो पुलिस सुधर जाए, पुलिस सुधर जाए तो सुरक्षा आए!
गोवा: गैंगवार हिंसा के बाद डीएम को NSA की शक्तियां
गोवा में गैंगवार की हिंसा को देखते हुए सरकार ने डीएम को NSA की शक्तिमान दी हैं. ये शक्तियां 3 महीने के लिए दी गई हैं.
पंजाब: पराली जलाने में तेजी, 351 नए मामले दर्ज
पंजाब में पराल जलाने का काम बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिन 351 नए मामले में एक ही दिन में दर्ज किए गए हैं.
गुजरात: मोरबी में ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग
गुजरात के मोरबी के सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर फटने से आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे की हत्या के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की हत्या के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की.
प्रधानमंत्री मोदी आज वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे.
दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग
दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियाँ मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.
बिहार ने देश को राह दिखाई है: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहते हैं, बिहार ने देश को राह दिखाई है. 1951 के बाद से शून्य अपील और सर्वाधिक मतदान के साथ. शुद्धतम मतदाता सूची और मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी. पारदर्शी और समर्पित चुनाव तंत्र. लोकतंत्र की जीत. चुनाव आयोग के लिए यह एक अद्भुत यात्रा रही है.
‘वंदे मातरम’ के 150 साल… PM मोदी आज करेंगे स्मरणोत्सव का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे. शनिवार सुबह पीएम मोदी वाराणसी से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन भी होगा. कई अन्य विकास परियोजनाओं के काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसमें रोपवे प्रोजेक्ट और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शामिल हैं.
