06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: बीजेपी जाए तो पुलिस सुधर जाए: अखिलेश यादव

प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. शाम करीब पांच बजे वह वाराणसी पहुंचेंगे. शनिवार सुबह पीएम मोदी वाराणसी से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: बीजेपी जाए तो पुलिस सुधर जाए: अखिलेश यादव
बीजेपी जाए तो पुलिस सुधर जाए: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ये है उप्र के सबसे विकसित स्थान नोएडा में महिला सुरक्षा का सच, जब दिमाग में बुलडोज़र होगा तो क़ानून-व्यवस्था की ड्राइविंग सीट तो खाली रहेगी ही ना. ख़ुद पर मुक़दमे हटवानेवालों से कोई आशा करना बेकार है, भाजपा सरकार का जाना ही विकल्प है. भाजपा जाए तो पुलिस सुधर जाए, पुलिस सुधर जाए तो सुरक्षा आए!

गोवा: गैंगवार हिंसा के बाद डीएम को NSA की शक्तियां
गोवा में गैंगवार की हिंसा को देखते हुए सरकार ने डीएम को NSA की शक्तिमान दी हैं. ये शक्तियां 3 महीने के लिए दी गई हैं.

पंजाब: पराली जलाने में तेजी, 351 नए मामले दर्ज
पंजाब में पराल जलाने का काम बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिन 351 नए मामले में एक ही दिन में दर्ज किए गए हैं.

गुजरात: मोरबी में ट्रांसफार्मर फटने से भीषण आग
गुजरात के मोरबी के सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर फटने से आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे की हत्या के मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की हत्या के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की.

प्रधानमंत्री मोदी आज वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे.

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग
दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में एक गोदाम में भीषण आग लग गई. दमकल की गाड़ियाँ मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं.

बिहार ने देश को राह दिखाई है: मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहते हैं, बिहार ने देश को राह दिखाई है. 1951 के बाद से शून्य अपील और सर्वाधिक मतदान के साथ. शुद्धतम मतदाता सूची और मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी. पारदर्शी और समर्पित चुनाव तंत्र. लोकतंत्र की जीत. चुनाव आयोग के लिए यह एक अद्भुत यात्रा रही है.

‘वंदे मातरम’ के 150 साल… PM मोदी आज करेंगे स्मरणोत्सव का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे. शनिवार सुबह पीएम मोदी वाराणसी से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ तीन अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन भी होगा. कई अन्य विकास परियोजनाओं के काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसमें रोपवे प्रोजेक्ट और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम शामिल हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *