आज की ताजा खबर LIVE: UGC पर लगी रोक का JNU में विरोध
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे. इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनाएगा फैसला. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 30-31 जनवरी को गोवा दौरे पर रहेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: UGC पर लगी रोक का JNU में विरोध
आज की ताजा खबर
UGC पर लगी रोक का JNU में विरोध
JNU कैंपस के साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू के छात्रों का UGC के नियमों का विरोध करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान यहां ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया. करीब 50 छात्रों का समूह इस प्रदर्शन में मौजूद रहा.
यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य: पंकज सिंह
यूजीसी के इक्विटी विनियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा, यह एक ज्वलंत मुद्दा था, और सुप्रीम कोर्ट ने लाखों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यूजीसी के इक्विटी विनियमों पर रोक लगा दी है. यह एक स्वागत योग्य निर्णय है.
असम के मुख्यमंत्री ने डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर अमित शाह का किया स्वागत
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर अमित शाह जी का स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. उनकी यात्रा से ऊपरी असम में विकास, शासन और सांस्कृतिक उत्सवों सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी. हम असम की जनता के लिए उनके मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन की आशा करते हैं.
भारत-अरब संबंध: कल मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी करेगा भारत
भारत शनिवार को अरब देशों के विदेश मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी करेगा, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है.बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी व्यापक चर्चा होने की संभावना है.भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की यह दूसरी बैठक 10 साल के अंतराल के बाद हो रही है. पहली बैठक वर्ष 2016 में बहरीन में हुई थी.
आज डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा भवन की नींव रखेंगे अमित शाह: CM सरमा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्य दौरे पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, आज वे हमारी दूसरी राजधानी डिब्रूगढ़ में असम विधानसभा भवन की नींव रखेंगे. वे कई अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे. वे एक सांस्कृतिक उत्सव में भी भाग लेंगे. शाम को वे गुवाहाटी लौटकर एक पार्टी बैठक में शामिल होंगे, जिसके बाद वे पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे.
ट्रंप का बयान- पुतिन एक हफ्ते के लिए कीव पर हमले रोकने के लिए तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अत्यधिक ठंड के कारण, मैंने व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति पुतिन से अनुरोध किया कि वे एक सप्ताह तक कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों पर गोलीबारी न करें. वहां सिर्फ ठंड ही नहीं है, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है. वे इसके लिए सहमत हो गए. यह बहुत अच्छा था. कई लोगों ने कहा कि फोन करने का समय बर्बाद न करें क्योंकि आपको जवाब नहीं मिलेगा, लेकिन वे सहमत हो गए, और हम बहुत खुश हैं कि उन्होंने ऐसा किया.
हमारी प्रमुख तेल कंपनियां अब वेनेजुएला जा रही हैं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, मैं वेनेजुएला के नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं, हमारे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. संबंध बहुत मजबूत रहे हैं. हमारी प्रमुख तेल कंपनियां अब वेनेजुएला जा रही हैं, खोजबीन कर रही हैं, स्थान चुन रही हैं, और वे वेनेजुएला और अमेरिका के लिए अपार धन लेकर आएंगी. तेल कंपनियों का भी अच्छा प्रदर्शन रहेगा. वेनेजुएला पहले से कहीं अधिक धन अर्जित करेगा. वेनेजुएला के लोग सचमुच सड़कों पर अमेरिकी झंडे लहरा रहे थे, वे इतने खुश थे. मैंने अभी वेनेजुएला की राष्ट्रपति से बात की और उन्हें सूचित किया कि हम वेनेजुएला के ऊपर सभी वाणिज्यिक हवाई क्षेत्र खोलने जा रहे हैं. मैंने शॉन डफी और सेना में संबंधित अधिकारियों को आज दिन के अंत तक वेनेजुएला के ऊपर हवाई क्षेत्र खोलने का निर्देश दिया है.
23 भारतीय और 128 बांग्लादेशी मछुआरों को स्वदेश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, भारत और बांग्लादेश ने आज 23 भारतीय और 128 बांग्लादेशी मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित रिहा करने और स्वदेश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. यह आदान-प्रदान दोनों पक्षों के मछुआरा समुदायों के मानवीय और आजीविका संबंधी हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे. वह बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सिलीगुड़ी में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद HC सुनाएगा फैसला
इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनाएगा फैसला. कोर्ट ने 12 जनवरी को इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे. वह बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सिलीगुड़ी में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनाएगा फैसला. कोर्ट ने 12 जनवरी को इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. सितंबर 2025 में इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर मामले में जमानत मिल चुकी है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 30-31 जनवरी को गोवा दौरे पर रहेंगे. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा आज सुबह पानी के बकाया बिलों पर जुर्माने और सरचार्ज की माफी योजना को आगे बढ़ाने की घोषणा करेंगे. पहले इस योजना के मुताबिक 31 जनवरी 2026 तक एक मुश्त बकाया बिलों के भुक्तान और राशि जमा कराने वालों को लेट चार्जेज पर 100% तक छूट दिए जाने का विकल्प था लेकिन अब दिल्ली सरकार लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना को और आगे बढ़ा रही है.
