आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्रः सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी बारामती के लिए रवाना
महाराष्ट्र से आज एक दुखद खबर आई है. सुबह सुबह डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश की सियासत को झकझोर दिया है. उधर, आज से संसद के बजट सत्र का आगाज हो रहा है.
आज की ताजा खबर LIVE: महाराष्ट्रः सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी बारामती के लिए रवाना
सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी बारामती के लिए रवाना हुईं
बारामती में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटना में मौत के बाद सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती के लिए रवाना हो गई हैं.
अहिल्याबाई होलकर अस्पताल के बाहर अजित समर्थकों की भीड़
जिस अस्पताल में अजित पावार को हादसे के बाद ले जाया गया, उसके बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई है.
PM मोदी ने CM फडणवीस से हादसे को लेकर की बात
बारामती में प्लेन हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की है.
महाराष्ट्रः लैंडिंग के दौरान का अजित पवार का प्लेन क्रैश
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश कर गया है. बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश कर गया.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री
दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री रहा.
CM ममता बनर्जी का आज दिल्ली दौरा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली आ रही हैं.
199 परिवार और 610 वोटर बीजेपी में शामिलः CM माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “करीब 199 परिवार और करीब 610 वोटर बीजेपी में शामिल हुए हैं. हर कोई चाहता है कि देश तरक्की करे. प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं. उसी तरह हम भी त्रिपुरा राज्य के लिए काम कर रहे हैं. लोग प्रेरित हो रहे हैं और बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. मैं हमारी पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करता हूं. इससे हम और मजबूत होंगे.”
पंजाब में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट, पुलिस की वर्दी में वारदात को दिया अंजाम
पंजाब के राजधानी चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की कैश ब्रांच में फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात हुई है. आरोपी ने पुलिस की वर्दी में इस वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी करीब 13 लाख 13 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया.
आज राष्ट्रपति के अभिभाषण से संसद बजट सत्र का आगाज, विपक्ष भी तैयार
संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा. देश के संसदीय इतिहास में यह दूसरी बार होगा कि केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गईं.
सऊदी अरब ने ट्रंप को दिया झटका, ईरान के खिलाफ एयरस्पेस इस्तेमाल नहीं करने देगा
अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति काफी तनावपूर्ण है. किसी भी वक्त दोनों मुल्कों के बीच युद्ध शुरू हो सकता है. अमेरिका इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारी भी कर रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यूएई के बाद सऊदी अरब ने बड़ा झटका दिया है. सऊदी अरब ने कहा है कि वह किसी भी देश को तेहरान के खिलाफ मिलिट्री कार्रवाई के लिए अपने एयरस्पेस या इलाके का इस्तेमाल नहीं करने देगा. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की है.
अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
अमेरिका और मेक्सिको की सीमा के पास गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना एरिवाका, एरिजोना में बॉर्डर पेट्रोल से जुड़ी बताई जा रही है. घायल व्यक्ति को स्थानीय हेलिकॉप्टर के माध्यम से नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया. पीमा काउंटी शेरिफ विभाग ने बताया कि घटना के बाद FBI और अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के साथ मिलकर जांच की जा रही है.
जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM का एक्शन, बर्फ नहीं हटाने पर 5 इंजीनियर किए सस्पेंड
जम्मू-कश्मीर में बर्फ हटाने के लिए लगी ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के आदेश पर पांच इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है. पीडब्ल्यूडी ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के आदेश पर अपने पांच इंजीनियर को सस्पेंड करने के लिए आदेश जारी किया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी नेताओं के साथ BMC चुनाव पर की चर्चा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को वर्षा बंगलों पर मुंबई बीजेपी नेताओं के साथ बीएमसी चुनाव पर चर्चा की. मेयर और बाकी कमिटियों पर साथ ही शिंदे शिवसेना के साथ सत्ता की भागीदारी पर बीजेपी नेताओं के साथ सलाह मशविरा किया. माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द अपना गुट नेता तय करेगी और शिंदे शिवसेना के पार्षदों के साथ गठबंधन करेगी.
सोनमर्ग में हिमस्खलन
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन हुआ है. हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है.
आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
संसद का बजट सत्र आज यानी 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक दो चरणों में चलेगा. बजट 1 फरवरी को पेश होगा. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
महाराष्ट्र से आज बुधवार को एक दुखद खबर आई है. सुबह-सुबह डिप्टी सीएम अजित पवार का चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश की सियासत को झकझोर दिया है. उधर, आज से संसद के बजट सत्र का आगाज हो रहा है. यह सत्र आज यानी 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक दो चरणों में चलेगा. कल राष्ट्रपति का अभिभाषण और परसों आर्थिक सर्वे पेश होगा. बजट 1 फरवरी को पेश होगा. इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. प्रधानमंत्री 28 जनवरी को एनसीसी की रैली को संबोधित करेंगे. इसमें 21 विदेशी देशों के 207 युवा और अधिकारी भी भाग लेंगे. आज सुबह 10 बजे संसद भवन परिसर में खरगे के साथ विपक्षी दलों की बैठक होगी. राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार से होगी. करीब एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में राज्य का वर्ष 2026-27 बजट पेश किया जाएगा. तेलंगाना में आदिवासी महोत्सव ‘मेदाराम महायात्रा’ 28 जनवरी से शुरू होगी. इसमें तीन करोड़ श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है.
