05 June, 2026 (Friday)

आज की ताजा खबर LIVE: रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला

गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. आज वो बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे. अजित पवार के निधन के बाद आज उनकी पार्टी के विधायकों की मीटिंग होगी. इसमें अजित की पत्नी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी T-20 मैच खेला जाएगा.
आज की ताजा खबर LIVE: रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला
आज की ताजा खबर

रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला
रायबरेली में बिजली विभाग की टीम पर हमला हुआ है.दबंगों ने जेई और संविदाकर्मी समेत 5 को दौड़ा दौड़ा कर पीटा है.बिजली चोरी का वीडियो बनाने पर पिटाई की गई है.मारपीट में जेई समेत 5 लोग घायल हुए हैं.

तेलंगाना: खाना खाने के बाद करीब 30 छात्राएं अचानक बीमार
वानापार्थी ज़िले के कोठाकोटा स्थित बीसी गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात खाना खाने के बाद करीब 30 छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं. छात्राओं को पेट दर्द, चक्कर और उल्टी की शिकायत के बाद पहले कोठाकोटा पीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें वानापार्थी जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया.

सुनेत्रा को डिप्टी CM बनाए जाने की कोई जानकारी नहीं: शरद पवार
सुनेत्रा पवार के आज महाराष्ट्र के डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं, उनकी पार्टी ने ही यह तय किया होगा

विलय को लेकर दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से बात चल रही थी- शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने पार्टी के विलय, राजनीतिक बैठकों और अजित पवार को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शरद पवार ने कहा कि जो भी बैठकें हो रही हैं और जो भी फैसले लिए जाने हैं, वे सभी मुंबई में हो रहे हैं. इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा.

सांबा में दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की फायरिंग
जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है. सेना ने तुरंत फायरिंग की. ड्रोन कुछ समय समय तक भारतीय सीमा में ही मंडराता रहा.

बारामती से मुंबई पहुंची सुनेत्रा पवार
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार देर रात मुंबई पहुंच चुकी है. आज एनसीपी विधायक दल की बैठक होने वाली है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान किया जाएगा.

किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर मुठभेड़
किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ हो गई. यह मुठभेड़ डोलगाम इलाके में हुई है. जहां आतंकवादी 18 जनवरी, 22 जनवरी और 24 जनवरी को भाग निकले थे.भारतीय सेना और SOG किश्तवाड़ ने आतंकवादियों को घेर लिया है. इलाके में 2-3 आतंकवादी फंसे हुए हैं.सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं.

गाजियाबाद: वैष्णो ढाबे पर खाने को लेकर चाकूबाजी,दो की मौत
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के वैष्णो ढाबे पर खाना खाने के विवाद में हुई चाकू बाजी हो गई. इस चाकू बाजी में तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है.

सीजे रॉय का परिवार बेंगलुरु के बोरिंग अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचा
कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी.जे. रॉय का परिवार बेंगलुरु के बोरिंग अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचा.सीजे रॉय ने कल आत्महत्या कर ली थी. आयकर विभाग की टीम पिछले दो-तीन दिनों से उनके परिसर की तलाशी ले रही थी.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. शनिवार को वो पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे. फिर उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे. यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कार्यक्रम में शामिल होना है.

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपने मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं
महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपने मुंबई स्थित आवास पर पहुंचीं.

एएनसी मुख्यालय ने उत्तरी अंडमान सागर में निगरानी बढ़ाई
अंडमान और निकोबार कमांड ने ट्वीट किया, शिकार की संभावित गतिविधि के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, एएनसी मुख्यालय ने उत्तरी अंडमान सागर में निगरानी बढ़ा दी. एएनसी इकाइयों के संयुक्त गश्ती अभियान के परिणामस्वरूप गुरुवार को आईसीजीएस राजश्री द्वारा नारकोंडम द्वीप के पास गोताखोरी उपकरण से लैस एक छोटी नाव पर सवार नौ शिकारियों को पकड़ा गया. यह अभियान भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने और चौबीसों घंटे सतर्कता बनाए रखने के एएनसी के संकल्प की पुष्टि करता है.

एनसीपी ने सभी विधायकों और एमएलसी की आज बुलाई बैठक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद के अपने सभी सदस्यों की बैठक आज दोपहर 2:00 बजे मुंबई के विधान भवन में बुलाई है.

बंगाल में कार्यकर्ताओं संग अमित शाह की मीटिंग आज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. शनिवार को वो पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे. फिर उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे. यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कार्यक्रम में शामिल होना है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं. शनिवार को वो पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बैरकपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक में हिस्सा लेंगे. फिर उत्तर बंगाल के लिए उड़ान भरेंगे. यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कार्यक्रम में शामिल होना है. अजित पवार के निधन के बाद आज उनकी पार्टी के विधायकों की मीटिंग होगी. इसमें अजित की पत्नी को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. साथ ही आज ही वो राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी T-20 मैच खेला जाएगा. भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 में अपना पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेलेगी. नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. आज भारत अरब देशों के विदेश मंत्रियों की एक बैठक की मेजबानी करेगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *