आज दूसरे दिन गांव जमालपुर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को लगाए गये टिके…132 लोगों को लगी वैक्सीन…
सहारनपुर एसडीएम सदर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन एवं पूर्ति विभाग इंस्पेक्टर ह्रदयेश कुमार के नेतृत्व में कोरोना से बचाव के लिए ब्लॉक पुवारका के जमालपुर गांव में दूसरे दिन शिविर लगाकर ग्रामीणों को टीके लगाए गए, इस दौरान ग्रामीणों में वैक्सीन लगवाने के लिए खासा उत्साह नजर आया, दिनभर में 132 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, पहले दिन बुधवार को शिविर में 200 लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, वेक्सीनेशन के लिये लोगो को जागरूक किया जा रहा है, सेक्टर मजिस्ट्रेट हरिशंकर शर्मा की निगरानी में शिविर का आयोज़न किया गया, ग्राम प्रधान विद्या देवी और निगरानी समिति के सदस्य सुखबीर सिंह राशन डीलर, आंगनवाड़ी, आशाएं शिविर में मौजूद रही।
