06 June, 2026 (Saturday)

अमेरिका में अब तक 10 लाख लोगों का हुआ कोरोना टीकाकरण, CDC ने दी जानकारी

अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ टीकाकरण युद्धस्तर पर जारी है। यहां अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दो में से एक डोज दे दी गई है। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने इसकी जानकारी दी है। देश में टीकाकरण 10 दिन पहले शुरू हुआ था। सीडीसी के डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफील्ड ने इसके बाद कहा कि अमेरिका ने आज काफी जल्दी और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 10 दिन पहले शुरू हुए टीकाकरण के बाद अब तक 10 लाख लोगों वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है।

इस दौरान रेडफील्ड ने हर व्यक्ति तक टीका पहुंचने तक अमेरिकियों से मास्क लगाने जैसे कोरोना से बचाव के एहतियाती उपाय जारी रखने का का आग्रह किया। बता दें कि यहां फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना  की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा। एक व्यक्ति को वैक्सीन को दो डोज लगेंगे। पहला टीका लगने के कुछ हफ्तों के अंतराल पर बूस्टर डोज लगेगा। रक्षा विभाग टीकों के वितरण का प्रभारी है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कोरोना वायरस टीके की एक करोड़ 55 लाख खुराक को देशभर में पहुंचा दिया है। साल के अंत से पहले और 50 लाख खुराक की डिलीवरी होने की उम्मीद है।इसके साथ साल के अंत तक दो करोड़ डोज देश में मुहैया कराया जा चुका होगा। वैक्सीन वितरण अभियान के प्रभारी जनरल गुस्ताव पेर्ना ने संवाददाताओं से यह बात कही।

बता दें कि अमेरिका दुनिया का कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अभी तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और मौतें हुई हैं। देश में अब तक एक करोड़ 81 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और तीन लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कोरोना के अब तक सात करोड़ 82 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 17लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *