Tiger Shroff की शर्टलेस तस्वीर हुई वायरल, मालदीव में गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ मना रहे हैं वेकेशन
बॉलीवुड के एक्शन हीरो टागइर श्रॉफ इंडस्ट्री में अपने डांस और फिट बॉडी की वजह से चर्चा में रहते हैं। टाइगर ने अपने कॅरियर में कई फिल्मों में काम किया है और बतौर एक्शन हीरों के तौर अपनी पहचान बनाई। वहीं इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी संग मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं दोनों ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिससे पता चला है कि वो दिवाली से पहले वेकेशन के लिए वे मालदीव पहुंचे हैं। इसी बीच अब टाइगर की एक तस्वीर इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं।
एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो में वह पूल के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके ऐब्स को साफ देखा जा सकता है। इसी के साथ ही उन्होंने केवल येलो कलर के छोटे से हॉट पैंट्स पहने हुए हैं। टाइगर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कृपया मेरे येलो हॉट पैंट्स को इग्नोर करें। या तो मैं बड़ा हो गया हूं या फिर मेरे पैंट्स इस लॉकडाउन में छोटे हो गए हैं।’ इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैंं। वहीं इस पर यूजर्स, हॉट, लव जैसे इमोजी बनकर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि दिशा पाटनी ने भी हाल ही में मालदीव में अपने रूम के बाहर से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों से पता चला है कि दोनों इन दिनों मालदीव में एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों की एक साथ की कई तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। वहीं दोनों को कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है।
