मेरे ऊपर संन्यास के लिए कोई दबाव नहीं था : अश्विन
चेन्नई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास को लेकर कहा जाता रहा है कि उनके ऊपर इसके लिए दबाव बनाया गया था। वहीं अब अश्विन का कहना है कि इस प्रकार की कोई बात नहीं थी और ये उनका निजी फैसला था। अश्विन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। तब उन्होंने कहा था कि वह बैंच पर बैठकर थक गये थे।
अश्विन ने इसके बाद इस साल अगस्त में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी अलविदा कह दिया था। जिससे कि वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेल सकें। वह इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में भी खेलने जा रहे हैं।
अश्विन ने कहा, ‘किसी ने मुझसे नहीं कहा कि तुम्हें संन्यास ले लेना चाहिए। किसी ने मुझसे नहीं कहा कि टीम में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है। सच्चाई यह है कि संन्यास का फैसला करने से पहले दो-तीन लोगों ने मुझे ऐसा करने से मना किया था लेकिन मैंने अपना फैसला लिया। असल में, वे चाहते थे कि मैं और खेलूं। उन्होंने कहा, ‘तब कप्तान रहे रोहित शर्मा ) ने भी मुझे अपने फैसले के बारे में फिर से सोचने को कहा था।
कोच गौतम गंभीर ने भी दोबारा विचार करने को कहा था पर मैंने संन्यास के बारे में अजीत अगरकर से अधिक बात नहीं की थी। अश्विन ने कहा, ‘जब खेल से संन्यास लेने की बात आती है तो यह निजी फैसला होता है और मेरा फैसला भी निजी था। उनके इस बयान से उन अफवाहों पर विराम लग गया जिनमें कहा गया कि म प्रबंधन ने उन्हें यह फैसला लेने के लिए मजबूर किया था।
