06 June, 2026 (Saturday)

‘थलाइवी’ को लेकर कंगना रनोट का बड़ा एलान, बताया कब रिलीज होगी जयललिता की बायोपिक

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट की फिल्म थलाइवी काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक है। जे जयललिता साउथ सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से भी एक थी। फिल्म थलाइवी में कंगना रनोट जे जयललिता की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

फिल्म थलाइवी की रिलीज को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। ऐसी अफवाहों पर अब खुद कंगना रनोट ने रोक लगा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर थलाइवी की रिलीज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनोट सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है।

इस पोस्ट में कंगना रनोट ने फिल्म थलाइवी की लेकर फैलाई जा रहीं अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘थलाइवी को लेकर अभी तक कोई भी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। कृप्या अफवाहों से बचें। हम फिल्म को तब रिलीज करेंगे जब पूरे देश में सभी सिनेमा हॉल खुल जाएंगे।’ कंगना रनोट के इस पोस्ट से जाहिर है कि थलाइवी का इंतजार कर रहे अभिनेत्री के फैंस को अभी इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते देश के कई हिस्सों में काफी समय से सिनेमाघर बंद हो गए हैं। ऐसे में बहुत सी फिल्मों की रिलीज डेट को टाला गया है। हाल ही में फिल्म थलाइवी को सेंसर बोर्ड की ओर से यू सर्टिफिकेट दिया गया है। यह सर्टिफिकेट थलाइवी के तमिल वर्जन को दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद कंगना रनोट ने दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर थलाइवी से जुड़ा अपना एक लुक साझा किया था।

इस लुक को साझा करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने थलाइवी की तमिल भाषा के वर्जन को यू सर्टिफिकेट मिलने पर खुशी जाहिर की थी। बात करें फिल्म थलाइवी की तो इसमें जे जयललिता से जुड़ी कई दिलचस्प बातों को सामने लाएगी, जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। यह फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते थलाइवी की रिलीज डेट को टाल दिया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *