छात्रों को ट्राफी व स्कालरशिप देकर सम्मानित किया
( सिद्धार्थनगर ) बढनी क्षेत्र के डॉ॰ जाकिर हुसैन इण्टर कालेज औरहवा में गत वर्ष विद्यालय के 14 टापर्स छात्रों को डॉ॰ ई खान मेमोरियल स्कालरशिप के तहत एक लाख छियासठ हजार रू तथा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।
गत दिवस डॉ॰ ई खान मेमोरियल स्कालरशिप का भव्य आयोजन किया गया जिसमें स्व० डॉ॰ ई खान की पत्नी साजिदा खातून कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 14 टापर्स छात्रो में 1लाख छियासठ हजार रू के साथ ट्राफी प्रदान कर छात्रों को आगे की पढाई जारी रखने के लिए उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे इनामतुल्लाह खान ने छात्र छात्राओ को बेहतर तालीम हासिल कर डाक्टर , इन्जीनियर आदि महत्वपूर्ण पदों पर पहुँचकर अपना व अपने परिजनो का नाम रौशन करने की नसीहत दी। इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक अब्दुल मोबीन , प्रधानाचार्य अब्दुल रकीब , सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
