हिंयुवा को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता दें योगदानः अजय वर्मा
(सिद्धार्थनगर )। मिठवल ब्लॉक के बरगदी न्याय पंचायत के हियुवा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को ग्रामसभा बनगवां में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती और गतिशील बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए हियुवा जिलाउपाध्यक्ष अजय वर्मा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामसभा स्तर पर ज्यादे से ज्यादे युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य हो इसके लिए सभी पदाधिकरीगण जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व मान सम्मान के साथ हियुवा ने न कभी समझौता किया है न करेगी, यदि कहीं किसी ने ठेस पहुँचाने का कार्य किया तो उसका परिणाम वह खुद भुगतेगा।
मोदी और योगी सरकार के हिंदुत्व और विकास का यह अभियान निरंतर और आगे बढ़े इसके लिए हम सभी को जाति पाति, ऊँच नीच, अगड़ा पिछड़ा के भेदभाव को जड़ से समाप्त करना होगा तभी हमारा हिन्दू समाज माजबूत बनेगा। हिन्दू समाज की मजबूती ही राष्ट्र की एकता अखण्डत को माजबूत बनायेगी। हियुवा गांव-गांव में राष्ट्रवादी युवाओं की फौज तैयार करने का कार्य करेगी। समाज में भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहते हुए डट कर सामना करते हुए पूरे क्षेत्र में हिंदुत्व की अलख जगाने का कार्य दमदारी से करें।
बैठक की अध्यक्षता बाबा मौलेश्वर त्रिपाठी व संचालन मिठवल ब्लॉक प्रभारी संजय कन्नौजिया ने किया। इस दौरान ब्लॉक महामंत्री श्यामकरन गुप्ता, संजय चैरसिया, सुन्दर मिश्रा, सुभाष, तुलसीराम, महेश कुमार, रामकुमार, मुनिराम, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
