स्टार पेपर मिल द्वारा एक माह के लिए लगा ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर
(सहारनपुर ) देश के सुप्रसिद्ध कागज उद्योग स्टार पेपर मिल्स के तत्वाधान में कॉरपोरेटर सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत हिम्मत नगर सहारनपुर में 1 माह का निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आईजे सिंह मुख्य महाप्रबंधक वर्ष स्टार पेपर मिल सहारनपुर के कर कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर श्रीआईजे सिंह जी ने कहा कि स्टार पेपर मिल यहां पर नगर वासियों के लिए एक औद्योगिक धरोहर है जिसने सामाजिक क्षेत्र में भी बहुत कुछ किया है प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं व बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती बल्कि यह प्रक्रिया जीवन प्रीतम चलती रहती है और यह हमारी आजीविका का साधन भी बन सकता है
संस्थान में संस्थान के महाप्रबंधक एचआर श्री मोहन शर्मा ने उद्घाटन समारोह में मील की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि डंकन गोयनका समूह की यह कंपनी आज हजारों व्यक्तियों की प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आजीविका देने का साधन बनी हुई है
इस अवसर पर पार्षद श्री प्रदीप उपाध्याय स्टार पेपर मिल प्रबंधक हुए कर्मचारी गण व प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं व बालिकाओं के साथ उनके अभिभावक उपस्थित रहे कार्य कार्यक्रम के अंत में संस्थान के महाप्रबंधक – एचआर श्री मोहन शर्मा ने सभी अंगतुको के प्रति आभार व्यक्त किया
