06 June, 2026 (Saturday)

कुशीनगर में रामकोला ब्लाक के बरवा महदेवा के लोगों ने सरकारी स्कूल में हो रहे दो नंबर से खड़ंजा कार्य को रोका

पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला विकास खंड के गांव वरवा महदेवा में विभाग की ओर से मनरेगा के तहत बन रहे खड़ंजा कार्य में लग रहे दो नंबर के ईट का उपयोग करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने खड़ंजा कार्य को रोक दिया है। जबकि दो दिन से बंद पड़े खड़ंजा कार्य के मामले में संबंधित अधिकारी यहां झांकने तक नहीं आए हैं। इस सिलसिले में बरवा महादेवा निवासी हरी लाल कुशवाहा ने खड़ंजा निर्माण कार्य को लेकर आरोप लगाते हुए कहा है कि.रामकोला ब्लाक के अधिकारियों द्वारा इस गांव के प्राथमिक सरकारी विद्यालय परिसर में हो रहे खड़ंजा निर्माण कार्य में लग रहे ईट एक नंबर के जगह दो नंबर उपयोग हो रहा था। ऐसे में इस निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता को देख ग्रामीणों के सहयोग से कार्य को रुकवा दिया गया है। जबकि यह निर्माण कार्य दो दिन से ठप पड़ा हुआ है ।हालांकि खड़ंजा निर्माण कार्य ठप होने के बाद भी संबंधित विभागीय अधिकारी इस गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में चल रहे खड़ंजा निर्माण स्थल पर जाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। वही गांव से जुड़े हरी लाल कुशवाहा के साथ अन्य लोगों ने इस कार्य को एक नंबर के तहत वर्तमान में खड़ंजा काम करा रहे क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य फुल बदन कुशवाहा पर दो नंबर ईट से कार्य कराने का आरोप लगाते हुए इनसे यह कार्य न कराते हुए गांव के ही जिम्मेदार व्यक्ति से एक नंबर के ईट से बेहतर खड़ंजा निर्माण कार्य कराने की मांग की है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *