07 June, 2026 (Sunday)

सपाइयों ने महंगाई के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया

तहसील सरोजनी नगर लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सरोजनी नगर के माध्यम से  दिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से  महिलाओं पर होंने वाले अत्याचारो पर कठोर कार्यवाही, किसानों की फसल का उचित मूल्य,रोजगार और किसानों पर एमएसपी देने , गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान , पत्रकारों पर हो रहे हमले पर रोक पर त्वरित कार्रवाई सहित 16 सूत्रीय मांग पत्र रहा ।  बीते चुनाव में हुए प्रशासन के माध्यम से समाजवादियों पर अत्याचार आदि मुद्दे भी रहे । पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी अनुराग यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना लेंगे, तब तक ऐसे ही आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर इस ताना शाही सरकार को उखाड़ फेंकना है । ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी श्री अनुराग यादव विधान सभा अध्यक्ष चंद्र शेखर यादव के साथ महासचिव शब्बीर अहमद खान, शिव शंकर सिंह, राम प्रकाश यादव, चौधरी ज्ञान सिंह यादव, जिला सचिव सपा ज्ञानेन्द्र कुमार” ज्ञानू यादव”’,विवेक यादव ,सुजीत यादव अंकित मौर्य, पूर्व प्रधान राम बाबू चौरसिया ,शशिलेन्द्र यादव ,पूर्व पार्षद सुरेश रावत, शिव कुमार टाइगर, लल्लू यादव,दिलीप रावत, दीपू यादव ,अनस सिद्दिकी  सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *